Friendship Lane

They’ll most certainly lie for you,
Spin tall tales at the drop of a hat,
Man, they make ‘em sound so true,
You’d kill to have a frat like that.
Take your trip with a straight face,
Draw immense joy from your pain,
Cause a pain in every wrong place,
No misses when there’s points to gain.
Friendships made whilst still young,
Hanging together turning days to nights,
Meaning every word of the songs they sung,
They turned into men destined for heights.
Lives got lived and careers got made,
The wheel of time continued to turn,
Decades slowly rolled into the next decade,
Conversations changed from heartbreaks to heartburn.
Time reset to where they’d hit pause,
Fifty something and they met again,
Everything back to the way it was,
Those three nights at Friendship Lane!Reflections @ 50 plus
रोज़ाना (Rozaana)

आसान नहीं है ऐसा हो जाना
होता भी तो नहीं है ऐसा रोज़ाना
मिले, बैठे, फिर अपनी राह चले
इस से ज़्यादा कौन करता है भले
बात ये कुछ तीस बरस पुरानी है
चंद दोस्तों की ये अजब कहानी है
अलग भाव, अलग स्वभाव का व्यवहार था
आपस में यूँ घुल जाना अनूठा विचार था
लड़कपन की सूखी लकड़ियाँ तैयार थी
बस एक अल्लढ़ चिंगारी की दरकार थी
एक हॉस्टल के कमरे की ये दास्ताँ है
गहरी नींव पे खड़ा ये यारी का मकान है
कभी बिछड़े, कही झगड़े, कभी बस पड़े पड़े
कितने दिन ढले, रातें बीतें, कितने सूरज चढ़े
ज़िंदगी के कदम मीलों में कब कैसे बदल गए
बाल में सफ़ेद और वज़न सालों संग बढ़ गए
दूरी जो थी यारी को सिमटा मिटा ना सकी
नोक झोंक, छेड़ छाड़ की आग बुझी न रुकी
जीवन के कई उतार-चढ़ाव दोस्तों ने देखें हैं
साथ खड़े रहने, निभाने के क़िस्से अनोखे हैं
हर गुट, हर कहानी में कई किरदार होतें हैं
किसी सूरत में सेना, किसी में सरदार होते हैं
जो ना देखे ऊँच-नीच ना देखे दुनियादारी
कुछ ऐसी और लंबी चली है ये गाड़ी हमारी
अब तक सँभाली है बस यूँ ही चलानी है
बावजूद दूरी या मजबूरी पूरी निभानी है
क्यों की आसान नहीं है ऐसा हो जाना
और होता भी तो नहीं है ऐसा रोज़ानाTime Travellers

Two wonderful days that I’ve spent
Happiness that was heaven sent
Afternoons filled with tales of old
Some repeats and many untold
A lifetime re-lived in just few hours
Great escapes and magical powers
Tricks and pranks, our devious ways
Endless nights that ran into days
God’s angels or devil’s messengers
My supporters and firm challengers
So believe that true friends infuse
That spark in our life, brighter hues
Fellow travellers, my companions
Badges of honour, my medallions
Forever together, win or lose
You’re family that I’d always chooseA Beautiful Friendship

Wonder if things would've changed Or would they have remained the same Would we have grown into wise old men by now Or remained boys taking things as they came Life would have kept us together I'd reckon Circumstances no doubt would've made our journeys part It would have remained a beautiful friendship If only a premature end did'nt beckon Had life not made other plans You'd have turned 50 today Imagine all that we'd have done The boys in us would've had their way So in your memory we shall pour out one Sing songs all night from an infinite playlist Do things the only way we would have done Have one more and one more till morning come
Us Raat Ki Baat (उस रात की बात)

उस रात की बात कुछ और ही थी दिलचस्प क़िस्सों और यादों की होड़ सी थी नये पुराने रिश्तों बीच लगी एक दौड़ सी थी चेहरे जो धुंधला गए थे वो साफ़ खिल गए कुछ मलाल भी होंगे जो उस रात धुल गए बीते सालों का असर कहीं छिपा कहीं ज़ाहिर था गहराते रिश्तों के मंज़र का हर शक्स नाज़िर था इतनी हसीन थी मुलाक़ातें के शाम कम पड़ गई या यूँ कह दें की अपना काम बहती जाम कर गई ख़ुशियों का उठता ग़ुबार बारिश भी दबा न सकी लगी जो आग है मिलन की वो कब है रुकी उस रात की बात कुछ और ही थी उस रात की बात कुछ और ही थी
Dil Chahta Hai (दिल चाहता है)

इस दौड़ती थकाती ज़िंदगी से
एक पल चुराना ये दिल चाहता है
किसी भूले से पसंदीदा एक गीत के
दो बोल गुनगुनाना ये दिल चाहता है
बिन मतलब बंध जाते थे जो
ऐसे मीत ये दिल चाहता है
बिन मौसम बेइंतहा बरसती रहे जो
ऐसी प्रीत ये दिल चाहता है
ख़र्च अपने किसी शौक़ पे कर सकें
वो फ़ुरसत ये दिल चाहता है
चल पड़ें किसी रूमानी डगर पर
ऐसी हिम्मत ये दिल चाहता है
कथनी करनी में भेद ना हो जिनमें
वो बोल बोलना ये दिल चाहता है
मर्यादा जो मनसपूर्ण और सच्ची हो
वो लेना-देना ये दिल चाहता है
चाहत में जहाँ निजी स्वार्थ न हो
वो दुनिया ये दिल चाहता है
बिन माँगे पूरी करे जो सबकी दुआ
ऐसा ख़ुदा ये दिल चाहता हैHumsafar(हम)सफर

मीलों का ये सफ़र है
तेरे संग जो है तय करना
एक नहीं कई मंज़िलें हैं
तेरे साथ जिनको है पाना
मिलेंगे राहगुज़ार और भी हमें
कुछ मिलनसार कुछ बदमिज़ाज होंगे
कोई उकसायेगा कोई भटकायेगा हमें
जूझेंगे उनसे और हर सितम झेल लेंगे
मुश्किलें भी कई पेश आयेंगी
हालात हमारे ख़िलाफ़ होंगे
कुछ पल को राहें भी जुदा लगेंगी
मगर एक दूसरे को हम सँभाल लेंगे
सात कदम, सात जन्म, सात समंदर
मेरी नज़र में हर दूरी तेरी सोहबत में कम है
तू जहाँ वहीं चैन वहीं सुकून है दिल के अंदर
मोहब्बत और दोस्ती पाने नहीं निभाने का नाम हैरिश्ता
न पूछो क्यों
बस इतना जान लो
ये रिश्ता गहरा है
दूरियाँ भले कितनी हों
तार जुड़े ही रहेंगे
ये रिश्ता गहरा है
वक़्त के पन्ने
चाहे जितने पलट लो
ये रिश्ता गहरा है
ख़याल मिले थे
दिल मिलते रहेंगे
ये रिश्ता गहरा है
एक उम्र निभाई है
एक उम्र का वादा है
ये रिश्ता गहरा हैSaath (साथ)

Chaos of Commitment
Water Colour by Cathy Hegmanजब मंज़िलें धुंदली हों और जब रास्ते हो अनजाने क्या तुम साथ दोगे जब सासें फूलने लगे और चलना हो नामुमकिन क्या तुम साथ दोगे जब हौंसले हो तंग और जब हिम्मत न बन्धे क्या तुम साथ दोगे जब उम्मीदें जॉए बिखर और निराशा ही हाथ लगे क्या तुम साथ दोगे जब जेबें हो खाली और तेज़ भूक लगे क्या तुम साथ दोगे जब चिलचिलाती हो धुप और कहीं छाँव न दिखे क्या तुम साथ दोगे जब सब दामन चुरा लें और कोई मान न दे क्या तुम साथ दोगे जब सात वचन मैं लूँ ये और हाँ कह निभाऊँ उम्र भर उन्हें क्या तुम साथ दोगे